रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)  ने शुक्रवार (23 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में 25 गेंदों 43 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके औऱ एक छक्का जड़ा। इस पारी के दौरान कोहली ने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर

Advertisement

कोहली ने आरसीबी के लिए 800 टी-20 चौके (आईपीएल और चैंपियंस लीग मिलाकर) पूरे कर लिए हैं। वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक टीम के लिए 800 चौके जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेम्स वींस हैं, जिन्होंने हेम्पशायर के लिए 694 चौके जड़े है। 

आईपीएल में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

अपनी पारी के दौरान कोहली ने आईपीएल में 750 चौके पूरे कर लिए औऱ इस टूर्नामेंट में इस आंकड़े तक पहुंचन वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले के बाद कोहली के आईपीएल में 756 चौके हो गए हैं, इस लिस्ट में उनसे आगे शिखर धवन हैं,जिनके नाम 768 चौके दर्ज हैं। 

गौरतलब है कि मौजूदा सीजन में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने 12 मैच में 60.89 की औसत से 548 रन बनाए हैं। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 42 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 231 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में आरसीबी 19.5 ओवर में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार