India vs South Africa: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ण के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके। कोहली ने 64 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 38 रन की पारी खेली और कारिसो रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर काइल वेरिन को कैच थमा बैठे। इस पारी के दौरान कोहली ने कुछ खास रिकॉर्ड बनाए।

 
Advertisement

सेंचुरियन में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

कोहली सेंचुरियन के इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी के बाद उनके 244 रन हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में उन्होंने कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगाकारा ने इस मैदान पर 228 टेस्ट रन बनाए हैं। 

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

कोहली भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली के 35 मैच की 57 पारियों में 2101 रन हो गए हैं, वहीं रोहित ने 26 मैच की 42 पारी में 2097 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 500 रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। 

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ कप्तान रोहित शर्मा (5) के रूप में 13 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद 24 रन तक पहुंचते-पहुंचते यशस्वी जायसवाल (17) औऱ शुभमन गिल (2) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोहली औऱ अय्यर ने मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: Live Score

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार