विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार (10 दिसंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे औऱ आखिरी वनडे में धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। कोहली ने 91 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वनडे में 40 महीने (1214 दिन) के लंबे इंतजार के बाद कोहली ने शतक जड़ा है। इस शतकीय पारी के साथ कोहली ने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

तोड़ी रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

Advertisement

कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। यह उनका 72वां इंटरनेशनल शतक है, वहीं पोंटिंग के नाम 71 शतक दर्ज हैं। कोहली ने अपनी 536वीं पारी में यह कारनामा किया है।

सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

कोहली ने वनडे में सबसे तेज 44 वनडे शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तेंदुलकर ने 418 पारियों में 44 वनडे शतक पूरे किए थे, जबकि कोहली ने इसके लिए सिर्फ 256 पारियां खेली हैं। इस फॉर्मेट में शतक के मामले में तेंदुलकर (49 शतक) ही कोहली से आगे हैं। 

धोनी-रोहित औऱ राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

कोहली ने बांग्लादेश की सरजमीं पर अपने 1000 वनडे रन भी पूरे कर लिए,ऐसा करने वाले वह भारत के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा देशों में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली ने एमएस धोनी, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। बांग्लादेश चौथा देश है जहां कोहली ने 1000 वनडे रन बनाए हैं। धोनी-रोहित औऱ राहुल ने तीन देशों में 1000 वनडे रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और 15 रन के कुल स्कोर पर शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद कोहली और ईशान किशन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी की। किशन ने 210 रनों की एतेहासिक पारी खेली। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार