विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (8 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप में टीम पहले मैच में 85 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।  लेकिन इस पारी के बाद भी कोहली खुद से काफी निराश नजर आए। कोहली अपने 48वां वनडे शतक पूरा करने से 15 रन से चूक गए और जिस समय वह आउट हुए भारत को जीत के लिए 33 रनों की दरकार थी।

Advertisement

आउट होने के बाद की कोहली की ड्रेसिंग रूम की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह खुद से निराश नजर आ रहे हैं और गुस्से में अपना सिर पीट रहे हैं। मैच ना खत्म करने की निराश कोहली के चहरे पर साफ दिख रही है। 

Advertisement

बता दें कि 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत काफी खराब रही थी और 2 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिर गए थे। ईशान किशन, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में भारत के लिए की गई सबसे ब़ड़ी साझेदारी है। 

अपनी इस शानदार पारी के दौरान कोहली ने कुछ ने खास रिकॉर्ड भी बना दिए। कोहली वनडे इंटरनेशनल में सफल रनचेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस पारी के बाद उनके सफल रनचेज में 5517 रन हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने सफल वनडे रनचेज में 5490 रन बनाए हैं। 

Also Read: Live Score

भारत ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49.3 ओवर में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार