आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम को अपना अभियान ज़िंदा रखने के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले को जीतना जरूरी होगा। इससे पहले विराट कोहली की टीम ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में वापसी कर ली है और अब निगाहें स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच पर हैं।

Advertisement

हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो फैंस को बेहद ही पसंद आ रहा है।ये वायरल वीडियो अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले का है जिसमें विराट कोहली को बाउंड्री पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

विराट कोहली अबू धाबी में मैच के दौरान खुश मूड में दिखाई दिए और बाउंड्री लाइन पर बॉलीवुड के मशहूर गाने 'माई नेम इज लखन' गाने पर डांस स्टेप करते हुए दिखे। जैसे ही फैंस ने भारतीय कप्तान को नाचते हुए देखा, वो भी विराट को चीयर करने लगे। सोशल मीडिया पर विराट का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

हालांकि, 3 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली को बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला क्योंकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी और इसके बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने भारतीय पारी को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार