29 जुलाई, गॉल (CRICKETNMORE)। गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन 550 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में अबतक 4 विकेट पर 170 रन बना लए हैं। अभी भी श्रीलंकाई टीम ये खबर लिखे जाने तक 380 रन पीछे है। लाइव स्कोर

Advertisement

आपको बता दें कि भारत की टीम ने अपनी दूसरी पारी 3 विकेट पर 240 रन पर घोषित कर दी थी जिसके बाद भारत ने श्रीलंका को 550 रन का लक्ष्य दिया था। भारत के गेंदबाजों ने श्रीलंका के 4 विकेट गिरा दिए हैं। भारत के गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं उमेश यादव 1 विकेट और साथ ही मोहम्मद शमी ने अबतक 1 विकेट चटका लिए हैं। 

Advertisement

आगे देखें कैसे कोहली ने छोड़ा कैच और साहा को पास आकर विराट को गुस्से को करना पड़ा शांत ►वीडियो

 

मैच के चौथे दिन विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक जमाया जिसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी की घोषणा 3 विकेट पर 240 रन पर कर दी। जिसके बाद श्रीलंका के सामने 550 रन का विशालकाय लक्ष्य रखा।

श्रीलंका की टीम दबाव में आकर बल्लेबाजी करने उतरी और 4 विकेट गिर भी गए। लेकिन श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज दिमुथ करुनारत्ने 78 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारत के गेंदबाजों के सामने संघर्ष दिखा रहे हैं।

Advertisement

लेकिन श्रीलंकाई के एक और ओपनर बल्लेबाज उपुल थारंगा केवल 10 रन ही बना सके। लेकिन उपुल थारंगा को एक जीवनदान भी मिला जब विराट कोहली ने स्लिप में उपुल थारंगा का एक शानदार कैच छोड़ दिया।

कोहली ने मोहम्मद शमी की गेंद पर उपुल थारंगा का कैच टपका दिया। कैच को टपकाने के बाद कोहील बेहद गुस्से में दिखाई दिए। यहां तक कि उन्होंने खुद को दोषी मानकर अपने पर गुस्सा उतारने लगे। 

Advertisement

ऐसे में कोहली का गुस्सा देख विकेटकीपर साहा से रहा नहीं गया और वो विराट के पास आकर उनको सांत्वना देने की कोशिश करते रहे। लेकिन मैदान पर कैच छोड़ना कोहली को काफी निराश कर गया।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

देखिए कोहली का गुस्सा, साहा ने दी सांत्वना►

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार