3 साल 3 महीने 17 दिन के बाद विराट कोहली (Virat Kohli Test Century) का टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 28वां शतक जड़ा। इससे पहले आखिरी बार इस फॉर्मेट में कोहली ने नवंबर 2019 में शतक जड़ा था। इस शतकीय पारी के साथ कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

सबसे तेज 75 शतक

Advertisement

कोहली ने इंटनरेशनल क्रिकेट में 75 शतक पूरे कर लिए। सबसे तेज 75 शतक पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया है, उन्होंने 552 पारियों में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम था, उन्होंने 566 पारियों में 75 इंटरनेशनल शतक पूरे किए थे। 

सुनील गावस्कर की बराबरी की

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठवां टेस्ट शतक है, जिसमें से छह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दो भारत की सरजमीं पर बनाए हैं। सुनील गावस्कर ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में आठ शतक बनाए हैं। 11 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

यह 46वां स्टेडियम है, जिसमें कोहली ने शतक जड़ा है। सबसे ज्यादा स्टेडियम में शतक जड़ने के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 53 अलग-अलग स्टेडियम में शतक जड़े हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार