डेल स्टेन और एडम गिलक्रिस्ट टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के बैटिंग मास्टरक्लास से काफी प्रभावित दिखे। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात की तब उनका उत्साह देखते बनता था। डेल स्टेन को काफी देर विराट से बातचीत करते हुए देखा गया वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने पूरे दिल से और जोशिले अंदाज में कोहली से हैंडशेक किया। इसकी वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली डेल स्टेन से कुछ बातचीत कर रहे होते हैं। इतने में एडम गिलक्रिस्ट कोहली की ओर हाथ बढ़ाते हुए आते हैं। एडम गिलक्रिस्ट को अपने पास आता देखकर विराट भी मुड़ते हैं और एडम गिलक्रिस्ट से हाथ मिलाने लगते हैं। इस बीच एडम गिलक्रिस्ट का उत्साह देखते बनता है।

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट विराट से काफी जोशिले अंदाज में हाथ मिलाते हुए उनसे कुछ कहते हैं। वहीं जाने से पहले एडम गिलक्रिस्ट विराट के कंधे पर टैप करते हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दूसरे देश के हर दिग्गज विराट का अधिक सम्मान करते हैं..बस हमारे भारत में जो तथाकथित विशेषज्ञ हैं वो विराट से कुछ ज्यादा नफरत करते हैं।'

Advertisement

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक खेले गए दोनों मैचों में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा है। जहां पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से नाबाद 82 रन निकले। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ भी विराट ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। लंबे समय तक आउट ऑफ फॉर्म में रहने के बाद विराट ने एशिया कप में जबरदस्त वापसी की थी। एशिया कप में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन, विराट कोहली ने अपने मास्टर क्लास से फैंस का दिल जीता था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार