India v New Zealand 4th ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli ODI Duck) ने शुक्रवार (13 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में चौथे वनडे मैच के दौरान अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। कोहली ने चार गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पहले ओवर में मैट हेनरी का शिकार बने।
सचिन तेंदुलकर की बराबरी की\
बतौर भारतीय वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। वनडे करियर में कोहली 20वीं बार 0 पर आउट हुए और उन्होंने पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी की।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 42वीं बार
बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में कोहली दूसरे नंबर पर हैं। कोहली 42वीं बार 0 पर आउट हुए हैं और उनसे आगे अब सिर्फ जहीर खान (43 बार) हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही। हेनरी ने पारी के पहले ओवर में ही कोहली के अलावा रोहित शर्मा और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी अपना शिकार बनाया। दूसरी बार ऐसा हुआ जब रोहित और कोहली एक ही वनडे मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले 2010 में श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में हुए वनडे मैच में दोनों 0 के निजी स्कोर पर आउट हुए थे।