19 सितंबर,नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।  साउथ अफ्रीका के 149 रनों के जवाब में भारत ने 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

 
Advertisement

कोहली ने 52 गेंदों में 4 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन की पारी खेली। इस विजयी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।
इसके साथ ही कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

कोहली ने 11वीं बार यह अवॉर्ड जीता है। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपने पूरे करियर में 11 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था। 12 बार के साथ अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

इसके अलावा कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा बार 50 या उसे ज्यादा रन की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार