9 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। टेस्ट मैचों में शतक लगाने के मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली है। विराट कोहली पहले दिन का खेल खत्म होने तक 158 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 16 शतक पूरा किया। इसके साथ ही भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सौरव गांगुली की बराबरी कर ली।

Advertisement

गांगुली ने 113 टेस्ट की 188 पारियों में 16 शतक बनाए थे जबकि कोहली ने 54 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में ये कारनामा कर डाला। विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले नौंवे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में इस मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकले

Advertisement

इस मामले में सबसे आगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 51 टेस्ट शतक दर्ज हैं। लाइव स्कोर

भारत से लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी 

सचिन तेंदुलकर 51 शतक 
राहुल द्रविड़ 36 शतक 
सुनील गावस्कर 34 शतक 
वीरेंद्र सहवाग 23 शतक 
मोहम्मद अजहरूद्दीन 22 शतक
 दिलीप वेंगसरकर17 शतक 
वीवीएस लक्ष्मण 17 शतक 
सौरव गांगुली 16 शतक 
विराट कोहली16 शतक

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार