23 जनवरी,नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार (24 जनवरी) को ऑकलैंड में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेगी। रनमशीन कोहली के पास इस मुकाबले में पूर्व महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। 

Advertisement

कोहली ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 46.90 की औसत से 1032 रन बनाए हैं। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह चौथे पायेदान पर हैं। 

Advertisement

इस मैच में 81 रन बनाते ही वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। धोनी ने इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 1112 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस 1273 रन के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

डु प्लेसिस को पछाड़कर इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचने के लिए कोहली को 242 रन बनाने होंगे। 

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान अपनी 30वीं पारी में 1000 रन पूरे किए थे। जो कि सबसे तेज है। 

बता दें कि कोहली ने इससे पहले न्यूजीलैंड की सरजमीं पर एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

Advertisement

बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा

फाफ डु प्लेसिस - 40 पारियों में 1273 रन

एमएस धोनी - 62 पारियों में 1112 रन

Advertisement

केन विलियमसन- 39 पारियों में 1083 रन

विराट कोहली- 32 पारियों में 1032 रन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार