IPL 2021: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। विराट कोहली की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है कई बार इसी दीवानगी के चक्कर में फैंस को हदें पार करते हुए भी देखा जा चुका है। इस बीच विराट कोहली के सुपरफैन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में फैन अपने आइडल विराट कोहली के लिए अपने प्यार का इजहार करता नजर आ रहा है। विराट कोहली का फैन हाथ में जलता कपूर लिए हुए विराट की आरती करते हुए देखा जा सकता है। विराट कोहली के पोस्ट मैच प्रजेंटेशन का वीडियो उनके टेलीविजन पर प्रदर्शित होता है। जिसके बाद फैन अपने क्रिकेटिंग आइडल की पूजा करते हुए दिखता है।

Advertisement

बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर ऐसे कई मौके आए हैं जब फैंस क्रिकेट खिलाड़ियों का आशीर्वाद पाने के लिए पिच तक पर आ गए हैं। कई फैंस को सचिन तेंदुलकर के पैरों में गिरकर आशीर्वाद लेते हुए भी देखा जा चुका है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी के प्रति अपना प्यार दिखान के लिए एक फैन ने अपने पूरे घर को पीले रंग में रंग दिया था। 

विराट कोहली फिलहाल आईपीएल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली की टीम आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। आईपीएल 2021 मे आरसीबी ने अबतक 13 मैचों में कुल 8 में जीत दर्ज की है। 16 अंकों के साथ विराट कोहली की टीम अंकतालिका में नंबर 3 पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार