भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे 9 फरवरी, 2025 को कटक में खेला जा रहा है और इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए। मार्क वुड, गस एटकिंसन और जैमी ओवरटन टीम में आए हैं जबकि जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और जैकब बेथेल बाहर हैं।

Advertisement

वहीं, भारत की टीम में भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव बाहर गए हैं औऱ विराट कोहली के साथ वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन में आए हैं। कोहली घुटने में चोट के कारण पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे लेकिन वो इस मैच में पुरी तरह से फिट होकर लौटे और मैदान पर मस्ती करते हुए भी दिखे। 

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली मैदान पर डांस कर रहे हैं। कोहली मैच के दौरान कुछ अनोखे मूव्स करने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाने जाते हैं और इस मैच में भी ऐसा ही एक हल्का-फुल्का पल तब देखने को मिला जब इंग्लैंड 89/1 पर था। इस समय कैमरामैन ने जब फोकस विराट कोहली पर किया तो वो डांस मूव्स करते हुए देखे गए। ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं। 

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार