भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल का 15वां सीज़न भी एक बुरे सपने की तरह गुजर रहा है। विराट के बल्ले से शतक तो दूर हाफ सेंचुरी निकलना मुश्किल हो गया है और आब तो आलम ये है कि 100 पारियां हो गई हैं लेकिन उनके बल्ले से 71वां शतक नहीं निकला है। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में तो वो पहली बॉल पर आउट हो गए।

Advertisement

दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर कोहली प्वाइंट पर खड़े दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे जिसके बाद एक बार फिर उनका वही पुराना रिएक्शन देखने को मिला। इस गोल्डन डक के साथ ही वो आईपीएल करियर में चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हुए। अगर मौजूदा सीज़न की बात करें तो वो अब तक खेले गए सात मैचों में 19.83 की औसत से केवल 119 रन ही बना पाए हैं और इस दौरान उनका बेस्ट 48 रहा है।

Advertisement

जब भी विराट बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर उतरते हैं तो फैंस को उनसे सिर्फ और सिर्फ शतक की उम्मीद होती है लेकिन वो हर बार अपने फैंस को निराश करते हैं और अब तो वो लगातार 100 पारियों  में फैंस को निराश कर चुके हैं। अगर कोहली के आखिरी इंटरनेशनल शतक की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 23 नवंबर 2019 को कोलकाता में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में आखिरी शतक लगाया था।

इसके बाद से अब तक उन्होंने 17 टेस्ट, 21 वनडे, 25 टी-20 और 37 आईपीएल मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक एक भी शतक नहीं लगा है। विराट कोहली अब तक कुल मिलाकर 70 शतक लगा चुके हैं लेकिन 71वां शतक है कि लग ही नहीं रहा है। विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो वो अब तक 214 मैचों में 6402 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 42 अर्द्धशतक भी निकले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार