30 अगस्त (CRICKETNMORE)| ट्रेंट ब्रिज पर खेले गए तीसरे मैच में जीत हासिल कर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करने वाली भारतीय टीम गुरुवार से शुरू हो रहे चौथे मैच में जीत हासिल कर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाने के इरादे से उतरेगी। इंग्लैंड की टीम के लिए यह मैच सीरीज जीतने का मौका है जिसमें वो किसी भी तरह कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

Advertisement

भारत ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की थी। टेस्ट की नंबर-1 टीम कोशिश करेगी कि वह अपने उसी प्रदर्शन को बरकरार रखे। इस मैच में कप्तान विराट कोहली बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा की कोहली टेस्ट में अपनी कप्तानी में मैच में अंतिम एकादश में बिना किसी बदलाव के उतरेंगे।

Advertisement

कोहली ने अभी तक 38 मैचों में कप्तानी की है और किसी भी मैच में उनका अंतिम एकादश एक जैसा नहीं रहा है। 

रविचंद्रन अश्विन तीसरे मैच के बाद चोटिल हो गए थे, लेकिन वह दो दिनों से नेट पर बिना किसी दिक्कत के गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यह ऑफ स्पिनर चौथे मैच में भी खेलता नजर आएगा। 

कोहली इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और दो शतक जमा चुके हैं। वह इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। तीसरे मैच में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने भी अच्छी पारियां खेल फॉर्म में वापसी कर ली है। तीनों के फॉर्म में होने से भारतीय मध्यक्रम मजबूत नजर आ रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार