अमेरिका और वेस्टइंडीज में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसी बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) लगातार फ्लॉप हुए हैं। आलम ये है कि अब आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल की ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के बल्लेबाज़ विराट कोहली से तक पीछे हो गए हैं।

Advertisement

जडेजा से बेहतर ऑलराउंडर विराट कोहली

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के अनुसार विराट कोहली रविंद्र जडेजा से बेहतर ऑलराउंडर हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर 85 पर मौजूद हैं। वहीं बात करें अगर रविंद्र जडेजा की तो वो टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 96 नंबर पर मौजूद है। ये भी जान लीजिए कि विराट ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में आखिरी बार साल 2016 में गेंदबाज़ी की थी। तब विराट ने वेस्टइंडीज के आक्रमक बैटर जॉनसन चार्ल्स का विकेट चटकाया था।

टी20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं रविंद्र जडेजा

ये भी जान लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। जडेजा ने टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सभी मैच खेले हैं, लेकिन इसके बावजूद वो 3 इनिंग में सिर्फ 16 रन औऱ 6 मैचों में सिर्फ एक विकेट ही चटका पाए हैं। वैसे तो जडेजा टीम के सबसे बेहतर ऑलराउंडर में से एक हैं, लेकिन फिलहाल वो टीम के छठे गेंदबाज़ बने हुए हैं।

गौरतलब है कि जहां रविंद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल में इंडियन टीम के लिए 72 मैचों में 21 की औसत और 125 की स्ट्राइक रेट से 496 रन बनाए हैं और 54 विकेट चटकाए हैं। वहीं दूसरी तरफ जडेजा आईपीएल में 240 मैचों में 27 की औसत और 129 की स्ट्राइक रेट से 2959 रन ठोक चुके हैं। आईपीएल में जडेजा के नाम 160 विकेट दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार