17 दिसंबर। भारत की टीम पर्थ टेस्ट मैच में हार के कगार पर पहुंच गई है। चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक भारत के दूसरी पारी में पांच विकेट 112 रनों पर गिरा कर उसे हार की तरफ धकेल दिया है।

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा है। आखिरी दिन भारत को जीतने के लिए 175 रन और बनाने हैं जबकि आस्ट्रेलिया को जीत के लिए पांच विकेटों की दरकार है। 

Advertisement

आपको बात दें कि चौथे दिन की शुरूआत में विराट कोहली और टिम पेन के बीच आफस में झगड़ा हो गया था जिसके बाद अंपायरों को दोनों के बीच के मतभेद को रोकना पड़ा।

चौथे दिन के मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के इस व्यवहार को देखकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज काफी वाराज हैं।

खासकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी ने कहा है कि कोहली का कप्तान के तौर पर इस तरह का व्यवहार दिखाना निराशाजनक है। माइक हसी ने कोहली के इस व्यवहार को बतौर कप्तान आउट ऑफ कंट्रोल कहा है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

माइक हसी के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर भी विराट के इस रवैये से काफी निराश हैं औऱ कहा कि कप्तान को मैदान के बीच में ऐसी हरकत से बचनी चाहिए।

गौरतलब है कि चौथे दिन विराट कोहली भारत की दूसरी पारी में केवल 17 रन बनाकर नाथन लियोन की शानदार गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार