भारत के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कमाल की गेंदबाज़ी की थी और अपनी टीम की मैच में वापसी करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड की बार्मी आर्मी भी काफी एक्टिव नजर आई थी और अब टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिससे भारतीय फैंस भड़क उठे हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन जो पिछले हफ्ते 39 साल के हो गए, ने पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले के टेस्ट में 619 विकेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया और अब वो टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

Advertisement

इंग्लैंड की बर्मी आर्मी ने टेस्ट मैच खत्म होने के बाद एंडरसन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी बूढ़े नजर आ रहे हैं। बार्मी आर्मी ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'वर्ष 2050 है और 68 वर्षीय जिमी एंडरसन ने विराट कोहली जूनियर को पहली गेंद पर अपना 1,500 वां टेस्ट शिकार बनाया है।'

बार्मी आर्मी की इस हरकत पर भारतीय फैंस काफी भड़क उठे हैं और इनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार