24 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की टीम 8 विकेट से जीत पाने में सफल रही। भारतीय टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस किया। चाहे वो गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी सभी डिपार्टमेंट में भारतीय टीम छाई रही।

Advertisement

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मोहम्मद शमी ने वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया।

Advertisement

अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा। ऐसे में विराट कोहली आराम फरमा रहे हैं।

कोहली ने एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है जिसमें वो सूर्य की रोशनी में बैठे हैं और धूप सेंक रहे हैं। ऐसे में कोहली के इस फोटो पर इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने कमेंट किया और लिखा की आपका पूरा शरीर तो छाए में है।

इसके बाद कोहली ने केविन पीटरसन के कमेंट का जबाव देते हुए कहा कि आपको मेरा ट्विट सही से पढ़ना चाहिए। मेरा चेहरा अभी भी धूम में हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार