भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली आगामी आईपीएल सीज़न में एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले हैं। आगामी आईपीएल सीजन से पहले वो काफी इंटरव्यूज़ दे रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स को भी एक इंटरव्यू में फटकार लगाई। 

Advertisement

विराट ने क्रिकेट के बारे में बात करने के बजाय उनके निजी जीवन या उनके पसंदीदा खाने पर चर्चा करने के लिए ब्रॉडकास्टर्स की आलोचना की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट में विराट कोहली ने कहा, "एक प्रसारण शो में खेल के बारे में बात होनी चाहिए, न कि मैंने कल दोपहर के भोजन में क्या खाया या दिल्ली में मेरे पसंदीदा छोले-भटूरे हैं। आप क्रिकेट मैचों में ऐसा नहीं कर सकते। इसके बजाय, आप इस बारे में बात कर सकते हैं कि एक एथलीट किस दौर से गुज़र रहा है।"

Advertisement

कोहली ने कहा कि ब्रॉडकास्टर्स को किसी के निजी जीवन के बारे में बात करने के बजाय एथलीटों की कहानियों को उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम भारत को खेलों के मामले में आगे बढ़ाने वाला देश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारे पास विजन है। हमारे पास आज जमीनी स्तर पर काम हो रहा है।ये इसमें शामिल सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। ये केवल बुनियादी ढांचे या पैसे लगाने वाले लोगों के बारे में नहीं है। ये देखने वाले लोगों के बारे में भी है। हमें शिक्षा की जरूरत है।"

विराट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी सहमति जता रहे हैं। वहीं, अगर आईपीएल 2025 की बात करें तो टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डन्स के बीच खेला जाना है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत के साथ शुरुआत करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार