आईपीएल के 52 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ जहां आरसीबी की टीम को हैदराबाद के हाथों 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में न सिर्फ हैदराबाद बल्कि आरसीबी के खिलाड़ियों ने भी हैदराबाद की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर तारीफ की है। गौरतलब है कि केकेआर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले उमरान के अंदर लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता है।

उमरान मलिक की तारीफ भारतीय टीम के कप्तान और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भी की है। कोहली ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि वो इस तेज गेंदबाज पर ध्यान रखना चाहते हैं और सभी को उमरान पर पैनी नजर रखने को कहा है। 

कोहली ने कहा," इस टूर्नामेंट से हर साल कई बेहतरीन टैलेंट आते हैं और अच्छा लग रहा है कि एक खिलाड़ी 150 के पार गेंद फेंक रहा है। यहां से कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया जा सकता है।"

आगे बात करते हुए कोहली ने कहा कि भारत के लिए यह बढ़िया बात है कि लगातार तेज गेंदबाज आ रहे हैं। कोहली ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों पर नजर बनाकर रखनी चाहिए जो प्रतिभा आईपीएल में देखने को मिलती है उसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल करे।

हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई।



लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार