18 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जून 2018 में अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आ रही है। पहली बार अफगानिस्तान की टीम कोई टेस्ट मैच खेलेगी। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को लेकर फैन्स के बीच दिलचस्पी बढ़ गई है।

Advertisement

ऐसा इसलिए क्योंकि इस टेस्ट मैच में जो भी रिकॉर्ड बनेगें वो क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए रिकॉर्ड हो जाएगा और जब कभी भी अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास का पहले टेस्ट मैच को लेकर बात की जाएगी तो उन रिकॉर्डों को याद किया जाएगा।

Advertisement

ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाप ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शायद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेलेगें, उन्हें आराम दिया जा सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2018-19 में काफी टेस्ट मैच खेलना है और साथ ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई जैसी टीमों के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। ऐसे में बीसीसीआई भारत के महान बल्लेबाज कोहली को आराम देने के बारे में सोच सकता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार