IND vs AUS 3rd ODI: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में वैसे तो कई मज़ेदार पल देखने को मिले लेकिन हमेशा की तरह स्टार खिलाड़ी विराट कोहली फैंस का मनोरंजन करने से नहीं चूके। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली शाहरुख खान के गाने लुंगी डांस पर थिरक रहे हैं।

Advertisement

वैसे ये पहली बार नहीं है जब मैदान पर विराट को डांस करते हुए देखा गया है लेकिन चेन्नई के मैदान पर जब वो थिरके तो उनकी एनर्जी और ज्यादा नजर आई। ये नज़ारा तब देखने को मिला जब ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने वाली थी और भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान में एंट्री लेकर वॉर्म अप कर रहे थे। कुछ खिलाड़ियों के साथ विराट भी बाउंड्री पर ही खड़े थे और तभी लाउड स्पीकर पर लुंगी डांस गाना बज रहा था और विराट कोहली इस गाने पर नाचने लगे।

Advertisement

विराट कोहली का ये वीडियो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है और हर फैन विराट की एनर्जी देखकर उनकी तारीफ कर रहा है। खैर, विराट की ये एनर्जी फैंस फील्ड से ज्यादा बल्लेबाजी में देखना चाहेंगे क्योंकि ये मुकाबला जो भी टीम जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी। ऐसे में विराट कोहली की भूमिका इस मैच में काफी अहम होने वाली है क्योंकि रन चेज़ में उनसे बड़ा महारथी कोई नहीं है।

अगर इस मैच की बात करें तो ओपनर्स ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए 10.4 ओवरों में 68 रन लगा दिए थे लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपने तीन ओवर के स्पेल में तीन विकेट लेकर भारतीय टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। पांड्या ने सबसे पहले खतरनाक ट्रैविस हेड को आउट किया और उसके बाद स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श भी पांड्या के सामने नहीं टिक पाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार