Virat Kohli episode Indian idol: विराट कोहली टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सिंगर ऋषि सिंह के फैन हो गए हैं। 217 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को फॉलो करते हैं लेकिन, किंग कोहली केवल 258 लोगों को फॉलो करते हैं जिसमें ऋषि सिंह का नाम भी शामिल हैं। ऋषि सिंह को विराट कोहली ने खुद पर्सनल मैसेज करके बधाई भी दी है जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Advertisement

इंडियन आइडल के शो के होस्ट आदित्य नारायण इस बात का जिक्र करते हुए कहते हैं, 'ऋषि ने अपनी परफॉर्मेंस से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। एक ऐसे खास शख्स हैं जिन्होंने ऋषि की परफॉर्मेंस को देखा, सुना और उन्हें पर्सनली मैसेज भी किया। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं आप खुद ही देख लीजिए विराट कोहली ने ऋषि को मैसेज किया है।'

Advertisement

विराट कोहली ने ऋषि को मैसेज करते हुए लिखा, 'Hi ऋषि, तुम कैसे हो?  मैंने कुछ वक्त पहले ही तुम्हारे वीडियोज देखे तुम कमाल हो। मुझे आपकी सिंगिंग से प्यार है। ऑल द बेस्ट गॉड ब्लेस यू।' जिसके जवाब में ऋषि ने विराट कोहली को शुक्रिया कहा। वहीं, इसके बाद एक अन्य मैसेज में विराट ने लिखा, 'खूब तरक्की करो और भगवान आपके साथ है।'

बता दें कि ऋषि सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं। ऋषि के पैदा होते ही जब वो महज 1 दिन के ही थे तब उनकी मां ने उन्हें छोड़ दिया था। इंडियन आइडल शो के दौरान ऋषि ने अपने गोद लिए मां-बाप के बारे में बोलते हुए कहा था, 'मैं कहीं सड़ रहा होता, मर रहा होता अगर मैं इनके साथ नहीं होता।'

मालूम हो कि विराट कोहली फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम के साथ हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। इस वर्ल्ड पर में विराट कोहली रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे। एशिया कप 2022 में विराट कोहली गजब की फॉर्म में बैटिंग करते हुए नजर आए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार