पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अहम मुकाबले में भारत के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान को इस स्कोर तक पहुंचाने में शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, पाकिस्तान की पारी के दूसरे ही ओवर में विराट कोहली के पास शान मसूद को रनआउट करने का आसान मौका था लेकिन वो चूक गए।

Advertisement

ये घटना दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर हुई, शान मसूद ने अर्शदीप सिंह की गेंद को मिड ऑफ की तरफ खेला और वो ये शॉट खेलते ही सिंगल के लिए दौड़ पड़े। मिड ऑफ पर विराट कोहली खड़े हुए थे और उन्होंने तेज़ी से गेंद को पकड़कर डायरेक्ट हिट मारने की कोशिश की, लेकिन वो डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाए। जिस समय कोहली ने थ्रो किया उस समय मसूद फ्रेम में भी नहीं थे। 

Advertisement

यहां तक कि कमेंटेटर्स भी हैरान थे कि कोहली कैसे चूक गए। विराट रनआउट मिस करने के बाद मुस्कुराते हुए दिखे जबकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अपना सिर पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और कुछ फैंस तो विराट कोहली को ट्रोल भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो 160 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखी। पावरप्ले में ही भारत ने केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के विकेट गंवा दिए। केएल राहुल एक बार फिर फैंस की उम्मीदों को तोड़ गए और ठीक उसी तरह आउट हुए जिस तरह से वो एशिया कप में नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार