मोहाली, 24 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उपकप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में रविवार को हुए तीसरे वन डे  मुकाबले में मिली जीत पर एक-दूसरे की सराहना की। पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर हुए तीसरे वन डे  मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को उसके दो कप्तानों ने जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें: इस मामले में रिकी पोटिंग से बड़े कप्तान बने एमएस धोनी

Advertisement

सबसे सफल कप्तानों में शुमार धोनी (80) और सभी प्रारूपों में भविष्य के कप्तान के तौर पर देखे जा रहे कोहली (नाबाद 154) की नायाब पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया।

Advertisement

मैच के बाद धोनी ने कहा, "कोहली के साथ की बल्लेबाजी से मदद मिली और इसी कारण से हम बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में कामयाब रहे।"

Jio 4G से भी ज्यादा स्पीड है धोनी की, देखें रॉस टेलर की स्टम्पिंग का Viral Video 

धोनी ने कहा, "शुरुआत से ही, विराट अपने खेल में सुधार करना और भारत को मैच में जीत दिलाना चाहते थे। उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। वह अपनी क्षमता को काफी अच्छे से जानते हैं और उसे उसी प्रकार लागू भी करते हैं। उन्होंने न केवल अपने प्रशंसकों, बल्कि अपने परिवार को भी गौरवान्वित किया है।"

धोनी ने पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में तीसरे वन डे  मैच के दौरान एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ने के साथ अंतर्राष्ट्रीय वन डे  करियर में अपने 9,000 रन पूरे कर लिए। धोनी ने करियर के 278वें मैच में यह कारनामा किया।

जरूर पढ़ें: रन मशीन विराट कोहली ने रचा वन डे क्रिकेट का नया इतिहास

कप्तान ने कहा कि करियर को इस स्तर पर उनके लिए यह उपलब्धि काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि, उनका यह भी मानन था कि भारतीय टीम को दिल्ली में हुए दूसरे वन डे  मुकाबले में भी जीत हासिल करनी चाहिए थी।

Advertisement

कोहली ने कहा कि धोनी और उनके लिए इस जीत को हासिल करने हेतु दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी कायम रखना काफी जरूरी था। 

उपकप्तान ने कहा, "हम दोंनो ने काफी अच्छी साझेदारी की और 150 रन बनाए और इसके बाद मनीष पांडे ने भी अच्छी बल्लेबाजी कर मेरे आत्मविश्वास को और भी मजबूत किया।"

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी धोनी और कोहली की साझेदारी की प्रशंसा की और कहा कि मैच के लिए दोनों की साझेदारी बदलाव का पल थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार