9 जनवरी,नई दिल्ली। भारत औऱ श्रीलंका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार (10 जनवरी) को तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

कोहली बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 10999 रन बना चुके हैं। 1 रन बनाते ही वह टेस्ट, वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल में अपने 11000 रन बना लेगें। ये कारनामा करने वाले कोहली दुनिया के छठे कप्तान बन जाएंगे। 

Advertisement

बता दें कि पिछले मुकाबले में कोहली ने 17 गेंदों में 1 चौके औऱ 2 छक्के की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली थी और टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 1000 रन पूरे किए थे। रनमशीन ने सबसे तेज 30 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

भारतीय टीम इस समय तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। गुवाहटी में हुआ पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार