विराट कोहली की नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सोमवार (21 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 :30 बजे शुरू होगा। इस मैच में बंगलौर कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का बेहतरीन मौका है। 

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में 100 रन बना लेते  है तो  वह टी-20 क्रिकेट करियर में अपने 9000 रन पूरा कर लेंगे। यह कारनामा करने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले क्रिस गेल , कीरोन पोलार्ड , ब्रेंडन मैकुलम ,शोएब मालिक , डेविड वॉर्नर तथा आरोन फिंच ने यह कारनाम किया है। 

Advertisement

कोहली ने अब तक खेले गए 281 मैचों 266 पारियों में 41.20 की औसत से 8900 रन बनाए हैं। 

इसके अलावा आज शतक  जमाते ही कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी कर लेंगे। कोहली ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 5 शतक जमाएं है तो वहीं क्रिस गेल के नाम 6 शतक दर्ज है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार