KKR vs KKR IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला शनिवार (22 मार्च) को मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में आरबीसी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

13000 टी-20 रन

Advertisement

कोहली ने अभी तक खेले गए 399 टी-20 मैच 382 पारियों में 41.43 की औसत से 12886 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 114 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 13000 रन का आंकड़ा छूने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। 

इस फॉर्मेट में यह कारनामा क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, कीरोन पोलार्ड और शोएब मलिक ने ही किया है। 

400 टी-20 मैच

कोहली के टी-20 करियर का यह 400वां मुकाबला है औऱ वह इतने मुकाबले खेलने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। बतौर भारतीय टी-20 में रोहित शर्मा ने 448 मैच और दिनेश कार्तिक ने 412 मैच खेले हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। कोहली ने इस लीग में खेले गए 252 मैच की 244 पारियों में 38.66 की औसत से 8004 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 8 शतक औऱ 44 अर्धशतक जड़े हैं। रनों के मामले में कोई खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, यश दयाल।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार