Most Runs in T20s: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli T20 Runs) के पास बुधवार (2 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

13000 टी-20 रन

Advertisement

कोहली ने अभी तक टी-20 में खेले गए 401 मैच की 384 पारी में 41.58 की औसत से 12976 रन बनाए हैं। अगर वह 24 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। 

सबसे तेज दूसरे खिलाड़ी

अगर कोहली गुजरात के खिलाफ यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच दाएंगे। फिलहाल एकेल्स हेल्स 474 पारियों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

टी-20 में सबसे तेज़ 13000 रन (पारी के हिसाब से)

Advertisement

क्रिस गेल- 381 पारी

एलेक्स हेल्स - 474 पारियां

शोएब मलिक- 487 पारी

Advertisement

कीरोन पोलार्ड- 594 पारियां

रोहित शर्मा को पछाड़ने का मौका

कोहली अगर इस मैच में छह छक्के जड़ लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। कोहली ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 276 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित के नाम 281 छक्के दर्ज हैं। 357 छक्कों के साथ क्रिस गेल नंबर 1 पर है।

Advertisement

बता दें कि अभी तक मौजूदा सीजन में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल गए सीजन के पहले मुकाबले में कोहली ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 30 गेंदों में 31 रन की पारी खेली थी। 

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में फिलहाल पहले नंबर पर हैं। बेंगलुरु का नेट रनरेट     +2.266 है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार