शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास रविवार (19 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली ने इस वर्ल्ड कप में 10 मैच में 101.57 की औसत से 711 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक वर्ल्ड कप में 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

पोंटिंग को पछाड़ने की कगार पर

Advertisement

कोहली 4 रन बनाते ही वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने 42 पारियों में 1743 रन बनाए हैं। वहीं अब तक कोहली 36 पारियों में 1741 रन बना चुके हैं।  

इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 छक्के

कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए 8 छक्कों की दरकार है। भारत के लिए रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने ही यह कारनामा किया है। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रोहित 579 छक्के जड़ चुके हैं, वहीं धोनी के नाम 359 छक्के दर्ज हैं। वहीं कोहली (1290) वनडे में 1300 छक्के पूरे करने करीब हैं। 

कर सकते हैं तेंदुलकर की बराबरी

Advertisement

Also Read: Live Score

कोहली अगर इस मैच में शतक जड़ लेते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। कोहली ने कुल 5 शतक जड़े हैं, जिसमें से 3 इस वर्ल्ड कप में ही आए हैं। 6-6 शतक से साथ सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार