भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। कोहली अगर इस मुकाबले में 42 रन बना लेते हैं तो बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

Advertisement

कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान 43 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 47.37 की शानदार औसत से 1421 रन बनाए हैं। जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच पहले स्थान पर हैं। फिंच ने बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान 44 मैच की 44 पारियों में 37.49 की औसत से 1462 रन बनाए हैं।

Advertisement

तीसरे टी-20 के दौरान कोहली ने इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ा था। जिनके नाम बतौर कीवी कप्तान 49 मैच की 49 पारियों मे 1383 रन दर्ज हैं। 

पहले टी-20 में 0 पर आउट होने के बाद कोहली ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। दूसरे टी-20 में उन्होंने नाबाद 73 रन और तीसरे टी-20 में नाबाद 77 रन बनाए।

कोहली ने हाल ही में टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए थे। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पहले पुरुष और कुल तीसरे खिलाड़ी थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार