India vs England ODI 2025: जनवरी के अंत के में इंग्लैंड की टीम पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच औऱ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आएगी। 22 जनवरी से टी-20 सीरीज के शुरूआत होगी और फिर 6 फरवरी से वनडे सीरीज का आगाज होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।  

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में 94 रन बना लेते हैं तो भारत के दूसरे औऱ दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिसने वनडे में 14000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। अभी तक सचिन तेंदुलकर (18426) और कुमार संगाकारा (14234) ही यह कारनामा कर पाए हैं। 

Advertisement

कोहली ने अभी तक खेले गए 295 वनडे मैच में 13906 रन बनाए हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 14000 रन का आंकड़ा छू लेते हैं तो पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने 300 से कम पारियों में यह कारनामा किया हो। यह मुकाम हासिल करने के लिए सचिन ने 350 पारियां और संगाकारा ने 378 पारियां खेली थी। 

इसके अलावा उन्हें वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संगाकारा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने के लिए 329 रन की दरकार है। अगले महीने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली के पास यह कीर्तिमान बनाने का मौका होगा। बता दें कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने मुकाबले बांगलादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। 

कोहली ने अभी तक वनडे क्रिकेट में 151 छक्के जड़े हैं, अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पांच छक्के जड़ लेते हैं तो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में युवराज सिंह (155) को पछाड़कर पांचवें नंबर पर आ जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार