भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आधुनिक क्रिकेट में ऑल-फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक कोहली लगभग दो साल से अपने बल्ले से अभी भी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। 33 वर्षीय कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं लगाया है। उन्होंने आखिरी बार कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन बनाए थे। हाल ही में कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। कोहली ने दो पारियों में 11 और 20 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड ने 7 विकेट से टेस्ट जीत लिया।

Advertisement

पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने विराट कोहली का समर्थन किया है और कहा कि उन्हें कुछ और मौके दिए जाने चाहिए, ताकि वे अपना प्रदर्शन दिखा सकें।

Advertisement

नेहरा ने सोनी स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, "हम विराट जैसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं। हां, यह कहीं नहीं लिखा है कि वह भारत के लिए खेलते रहेंगे। माना कि अभी वे अपनी फॉर्म में नहीं है, लेकिन भूलना नहीं चाहए कि वह एक बेस्ट बल्लेबाज है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए बहुत कुछ किया है। साथ ही कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं, जो उनके नाम दर्ज हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "33 साल की उम्र में उनकी फिटनेस उनके लिए कोई समस्या नहीं है। सभी को उम्मीद है कि विराट अच्छा करेंगे, इसलिए उन्हें कुछ और मौके दिए जाने चाहिए ताकि वे अपनमा बेस्ट दे सकें।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार