इंदौर, 16 नवंबर | विराट कोहली ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में अपने नेतृत्व में भारत को पारी और 130 रनों से जीत दिला कप्तान के तौर पर एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा बार पारी से टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। यह कोहली की कप्तान के तौर पर 10वीं पारी से जीत है।

Advertisement

उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा है।

Advertisement

धोनी ने नौ बार अपनी कप्तानी में भारत को पारी से जीत दिलाई थी। अजहर ने आठ बार जबकि गांगुली ने सात बार अपनी कप्तानी में भारत को इस तरह से जीत दिलाई थी।

कोहली हालांकि इस मैच में बल्ले से विफल रहे थे और अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। उनकी विफलता टीम पर हावी नहीं पड़ी क्योंकि सलामी बल्लेबजा मयंक अग्रवाल ने 243, उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 84, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 60 और चेतेश्वर पुजारा ने 54 रन बना टीम को विशाल स्कोर दिया था।

गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रनों पर ढेर कर दिया और दूसरी पारी में भी 213 के कुल स्कोर से आगे नहीं जाने दिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार