Virat Kohli Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd ODI) शनिवार, 07 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) महज़ 1 रन बनाकर रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का एक महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विराट बनेंगे नंबर-1: विराट कोहली Team India के बेहद ही अहम सदस्य हैं। उन्होंने ODI में 15 हजार प्लस रन बनाए हैं। किंग कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के सामने भी जमकर हल्ला करता है। 38 वर्षीय कोहली ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 37 वनडे मैचों में लगभग 58 की औसत से 1971 रन ठोके हैं।

खास बात तो ये है कि विराट ऑकलैंड वनडे में 74 रन ठोकने के बाद अब रिकी पोंटिंग की बराबरी न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन जोड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। यहां से वो वेलिंगटन वनडे में सिर्फ 1 रन बनाकर रिकी पोंटिंग को भी पछाड़ सकते हैं। वो इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में नंबर-1 बन सकते हैं।

बताते चलें कि रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के सामने 51 वनडे मैचों 50 पारियों में 1971 रन बनाए, वहीं विराट ने न्यूजीलैंड के सामने इतने ही रन बनाने के लिए महज़ 37 पारी खेली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन

  • विराट कोहली – 37 मैच की 37 पारी में 1971 रन
  • रिकी पोंटिंग – 51 मैच की 50 पारी में 1971 रन
  • सचिन तेंदुलकर – 42 मैच की 41 पारी में 1750 रन
  • कुमार संगकारा – 47 मैच की 45 पारी में 1568 रन
  • सनथ जयसूर्या – 47 मैच की 45 पारी में 1519 रन

विराट कोहली को ODI फॉर्मेट के महान बैटर में गिना जाता है। वो वनडे में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 318 मैचों की 306 पारियों में 15183 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 55 सेंचुरी और 80 हाफ सेंचुरी लगाई। ODI में विराट से ज्यादा रन सिर्फ लीज़ेंड सचिन तेंदुलकर ने बनाए। उन्होंने 463 मैचों की 452 पारियों में 18426 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, औकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार