Virat Kohli Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI ODI Series) खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला (IND vs WI 1st ODI) तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 'God of Cricket' सचिन तेंदुलकर ने बनाया है।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में 15,000 रन: विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज़ों में से एक हैं, जिनकी गिनती क्रिकेट वर्ल्ड के दिग्गजों में की जाती है। वो भारत के लिए 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि विराट ODI में अपने 15,000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं।

विराट के पास तिरुवनंतपुरम वनडे में वेस्टइंडीज के सामने 59 रनों की पारी खेलकर ये मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है। वो ये कारनामा कर लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट के इतिहास में 15000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। ODI फॉर्मेट में महज़ 'God of Cricket' सचिन रमेश तेंदुलकर ही इस आंकड़ें तक पहुंचे हैं। उन्होंने 463 वनडे मैचों में 18,426 रन बनाए हैं।

ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम

  • सचिन तेंदुलकर - 463 मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन
  • विराट कोहली - 314 मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन
  • रोहित शर्मा - 288 मैचों की 280 पारियों में 11,895 रन
  • सौरव गांगुली - 308 मैचों की 297 पारियों में 12,221 रन
  • राहुल द्रविड़ - 340 मैचों की 314 पारियों में 10,768 रन

विराट के हैरतअंगेज आंकड़ें: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया विराट कोहली की गिनती क्रिकेट के ग्रेट्स में होती है। उन्हें फैंस प्यार से किंग कोहली पुकारते हैं। किंग के आंकड़ें हैरान करने वाले हैं। उन्होंने 123 वनडे में 9230 रन, 314 वनडे में 14,914 रन  और 125 टी20 में 4188 रन बनाए हैं।

बताते चलें कि किंग कोहली इंटरनेशनल लेवल पर भी दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 562  मैचों की 629 पारियों में 28,359 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल की है। इस रिकॉर्ड  लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 664 मैचों की 782 पारियों में 34,357 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी,  ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार