Virat Kohli Record: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला (NZ vs IND 3rd ODI) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। विराट के पास वो कारनामा करने का सुनहरा मौका है, जो कि ODI क्रिकेट के इतिहास में आज तक किसी दूसरे क्रिकेटर ने नहीं किया।
विराट रचेंगे इतिहास: 38 वर्षीय विराट कोहली दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बनने की दहलीज पर हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में 2000 रन बनाए होंगे। विराट ये मुकाम हासिल करने से सिर्फ 22 रन दूर हैं। उन्होंने कीवी गेंदबाज़ों की धुलाई करके अब तक 38 मैचों में 1978 रन ठोके हैं। विराट के बाद न्यूजीलैंड के सामने सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 51 मैचों की 50 पारियों में 1971 रन जोड़े।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन
- विराट कोहली – 38 मैच की 38 पारी में 1978 रन
- रिकी पोंटिंग – 51 मैच की 50 पारी में 1971 रन
- सचिन तेंदुलकर – 42 मैच की 41 पारी में 1750 रन
- कुमार संगकारा – 47 मैच की 45 पारी में 1568 रन
- सनथ जयसूर्या – 47 मैच की 45 पारी में 1519 रन
विराट के आंकड़ें: विराट कोहली शानदार लय में क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड टूर पर अब तक दो ODI में कुल 81 रन बनाए हैं। उन्होंने ऑकलैंड ODI में शानदार बैटिंग करके 74 रन ठोके थे। हालांकि वेलिंगटन में वो ऐसा नहीं कर पाए। विराट दूसरे वनडे में महज़ 7 रन करके आउट हो गए थे। ऐसे में अब उनकी निगाहें हैमिल्टन वनडे में एक बड़ी पारी खेलने पर टिकी होंगी।
बताते चलें कि विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट, 319 वनडे और 125 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। उनके नाम ODI में 15,190 रन दर्ज हैं। वो महान सचिन तेंदुलकर (463 मैचों में 18426 रन) के बाद वनडे में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव।