Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 11वां मुकाबला रविवार, 05 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
IPL में 300 छक्के: इस मुकाबले में विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी इनिंग में चार छक्के ठोकते हैं तो वो आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे और ये गज़ब कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल विराट के नाम 268 मैचों की 260 पारियों में 296 छक्के दर्ज है। गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और हिटमैन रोहित शर्मा ही 300 या उससे ज्यादा छक्के ठोक पाए हैं।
आईपीएल में सर्वाधिक छक्के
- क्रिस गेल - 142 मैचों में 357 छक्के
- रोहित शर्मा - 274 मैचों में 309 छक्के
- विराट कोहली - 268 मैचों में 296 छक्के
- महेंद्र सिंह धोनी - 278 मैचों में 264 छक्के
- एबी डी विलियर्स - 184 मैचों में 251 छक्के
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि 37 साल के विराट कोहली को अपने टी20 करियर में 450 छक्के पूरे करने के लिए भी सिर्फ 10 छक्कों की दरकार हैं। वो अब तक 415 मैचों में 1,215 चौके और 440 छक्के ठोककर 13,612 रन बना चुके हैं।
खास बात ये भी है कि विराट ने साल 2026 के आईपीएल सीजन की भी धमाकेदार शुरुआत की और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में 38 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 69 रन बनाए। ऐसे में फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वो टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में भी चौके-छक्के की बारिश करके रनों का अंबार लगाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।