India vs Australia ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास रविवार (19 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने पर्थ में होने वाले तीन वनडे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। 224 दिन के बाद कोहली का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा, बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के लिए वह आखिरी बार खेले थे। जिसकी शुरूआत भारतीय समय अनुसार सुबह 9 बजे से होगी। 

Advertisement

कुमार संगाकारा को पछाड़ने का मौका

Advertisement

कोहली ने अभी तक 302 वनडे मैच की 290 पारियों में 14181 रन बनाए हैं। अगर वह 54 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटनरेशनल में सबसे ज्यादा रन बनान वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। संगाकारा के 404 वनडे मैच की 380 पारियों में 14234 रन बनाए हैं। 

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

कोहली ने अभी तक लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 18369 रन बनाए हैं, जिसमें वनडे में 14181 रन औऱ टी-20 इंटरनेशनल में 4188 रन शामिल है। अगर वह 68 रन बना लेते हैं तो लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 18436 रन बनाए हैं, वनडे इंटरनेशनल में 18426 और टी-20 इंटरनेशनल में 10 रन। 

एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक दर्ज हैं, वहीं कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाए हैं। शतक जड़ते ही कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक

Also Read: LIVE Cricket Score

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अगर वह अर्धशतक जड़ लेते हैं तो इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार