India vs Sri Lanka 3rd ODI: भारत औऱ श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच बुधवार (7 अगस्त) को कोलंबो के आऱ प्रेमदासा स्टेडियम मे खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले मे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास कुछ खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। कोलंबो में ही खेले गए पहले वनडे में कोहली ने 32 गेंदों में 24 रन औऱ दूसरे वनडे में 19 गेंदों में 14 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

27000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 27000 रन पूरे करने के लिए 78 रन की दरकार है। उन्होंने अभी तक 532 मैच की 590 पारियों में 26922 रन बनाए हैं। उनके पास सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने का मौका होगा।  इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल तीन ही खिलाड़ियों ने 27000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग का नाम शुमार है। 

 

सबसे तेज 14000 वनडे रन

कोहली अगर 114 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 14000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। कोहली ने इस फॉर्मेट में 294 मैच की 281 पारियों में 13886 रन बनाए हैं। वनडे में सचिन  तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।तेंदुलकर ने सबसे तेज 350 पारियों में 14000 वनडे रन  पूरे किए थे, कोहली के पास उनसे 67 पारी पहले 14000 रन का आंकड़ा छूने का मौका होगा।  

एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में शतक जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक जड़े हैं, वहीं कोहली के नाम वनडे में 50 शतक दर्ज हैं। 

गौरतलब है कि सीरीज में फिलहाल श्रीलंकाई टीम 1-0 से आगे है। पहला मैच टाई पर खत्म हुआ था और दूसरे मैच में श्रीलंका ने शानदार जीत हासिल की थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार