India vs West Indies 2nd ODI: भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने दूसरे वनडे में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और एमएस धोनी (MS Dhoni) की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। 

Advertisement

कोहली भारतीय सरजमीं पर 99 वनडे मैच खेले हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में मैदान पर उतरते ही वह देश में 100 वनडे मैच खेलने वाले भारत के पांचवें और दुनिया के 36वें क्रिकेटर बन जाएंगे। 

Advertisement

भारत के लिए भारत में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने का कारनामा अब तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (164 मैच), एमएस धोनी (127 मैच), मोहम्मद अजहरुद्दीन (113 मैच) और युवराज सिंह (108 मैच) ने ही किया है। 

बता दें कि पिछले मुकाबले में भारत में अपने 5000 वनडे रन पूरे किए थे और वह एक देश में सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले क्रिकेटर बने थे। उन्होंने सिर्फ 96 पारियों में यह कारनामा किया था। इस मामले कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने भारत में 121 पारियों में 5 हजार वनडे रन पूरे किए थे।  

पहले वनडे मैच में कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और 4 गेंदों में 8 रन बनाकर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार