आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली और शुभमन गिल पर रहने वाली हैं। एक तरफ आरसीबी के सबसे बड़े मैच विनर विराट हैं, तो दूसरी तरफ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल, जो इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 का फाइनल अब बस कुछ ही घंटे दूर है। ऐसे में फैंस की नजरें दो भारतीय सुपरस्टार बल्लेबाजों विराट कोहली और शुभमन गिल पर टिकी होंगी। दोनों खिलाड़ी इस सीजन अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और फाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का दबदबा
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के लिए अहमदाबाद का मैदान किसी किले से कम नहीं रहा है। आईपीएल में इस मैदान पर उन्होंने 31 पारियों में 1374 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 49.07 और स्ट्राइक रेट लगभग 163 का रहा है। गिल ने इस मैदान में 3 शतक और 7 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं उनके बल्ले से इस मैदान पर 132 चौके और 54 छक्के निकले हैं, जो उनके दबदबे को साफ दिखाते हैं।

मौजूदा सीजन में भी गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 16 मैचों में 722 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे बड़े दाबेदार बने हुए हैं। अगर फाइनल में उनके बल्ले से 55 रन निकलते हैं तो वह वैभव सूर्यवंशी के 776 रनों के आंकड़े को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं विराट कोहली
दूसरी तरफ विराट कोहली का नाम आते ही बड़े मैचों में उनके प्रदर्शन की याद ताजा हो जाती है। विराट भले ही अहमदाबाद में गिल जितने मैच नहीं खेले हों, लेकिन उनके आंकड़े भी कम प्रभावशाली नहीं हैं। कोहली ने इस मैदान में 8 पारियों में 290 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.33 और स्ट्राइक रेट लगभग 135 का रहा है। उन्होंने यहां 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 70 रन रहा है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

विराट का मौजूदा सीजन भी शानदार रहा है। उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाकर आरसीबी को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में फाइनल जैसे बड़े मंच पर एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार