9 दिसंबर,नई दिल्ली। लेंडल सिमंस की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने रविवार को ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 8 विकटों से हरा दिया। इस जीत के बाद कैरेबियाई टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब मुंबई में खेला जाने वाला आखिरी मैच निर्णायक बन गया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने वाली भारत ने युवा शिवम दुबे (54) के पहले अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 170 रन बनाए। विंडीज ने सिमंस की अगुआई में अपने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के बूते 171 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

Advertisement

पिछले मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में सस्ते में ही आउट हो गए। कोहली ने 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 19 रन की पारी खेलकर केसरिल विलियम्स का शिकार बने। 

लेकिन इस पारी के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। कोहली टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मं  सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी के बाद उनके इस फॉर्मेट में 2563 रन हो गए हैं। 

इस मामले में उन्होंने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ा। रोहित भी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे औऱ 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन ही बनाए। इस पारी के बाद उनके टी-20 इंटरनेशनल में 2562 रन हो गए हैं। 

Advertisement

बता दें कि पहले टी-20 में नाबाद 94 रन की पारी खेलकर कोहली ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में भी रोहित को पछाड़ा था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार