इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 230 रनों की लीड हासिल कर ली है लेकिन इस टेस्ट मैच में एक बार फिर से रोमांच बढ़ चुका है क्योंकि इंग्लिश टीम ने चौथे दिन के पहले सेशन में विराट कोहली समेत तीन बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर मैच में वापसी कर ली है।

Advertisement

चौथे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया को उस समय सबसे बड़ा धक्का लगा जब विराट कोहली इंग्लिश स्पिनर मोईन अली का शिकार हो गए। विराट शानदार लय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि शायद इस टेस्ट की दूसरी पारी में उनके बल्ले से 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक निकलेगा लेकिन अली ने उन्हें आउट करके करोड़ों भारतीयों के सपनों को एक बार फिर पूरा नहीं होने दिया।

Advertisement

हालांकि, जब विराट आउट होकर ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, तो उन्हें निराशा में देखा गया और वो खुद पर गुस्सा निकालते हुए देखे गए। विराट ने नाराज़गी में अपना हाथ दीवार पर मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।

विराट कोहली लगभग दो साल से अपना 71वां शतक नहीं लगा पाए हैं और शायद उसकी निराशा अब उनके एक्शंस में भी दिखने लगी है। वहीं, अगर इस टेस्ट की बात करें, तो 230 की लीड हासिल करने के बाद भारत के पास अभी भी 4 विकेट बाकी हैं और क्रीज़ पर पंत और शार्दुल की जोड़ी मौजूद है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार