भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कप्तान हार्दिक पांड्या के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए ऑस्ट्रलिया की पूरी टीम को 35.4 ओवरों में 188 के स्कोर पर ढेर कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। उनकी इस फील्डिंग की तारीफ सोशल मीडिया पर जमकर की जा रही है। 
10 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59-1 था। 11वां ओवर हार्दिक पांड्या कर रहे थे और ओवर की तीसरी गेंद पर गेंद मिचेल मार्श के पैड पर लगी और गेंद डीप मिड विकेट की तरफ गई जहां शॉर्ट कवर से विराट कोहली दौड़ते हुए नजर आए और 2 रन रोकने की पूरी कोशिश की और मिड विकेट फील्डर से पहले पहुंचे।

बता देx कि मेहमान टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के बल्ले से निकले। उन्होंने 65 गेंद में 10 चौको और 5 छक्कों की मदद से 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जोश इंगलिस ने 26(27) और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 22(30) रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने लिए। उनके अलावा 2 विकेट रविंद्र जडेजा ने झटके। वहीं एक-एक विकेट कुलदीप यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या के खाते में गया। 

इसके जवाब में भारत ने केएल राहुल के शानदार अर्धशतक के दम पर 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार