भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अलग-अलग दौरों के लिए अलग टीम भेजने के विचार का समर्थन किया है। कोहली ने कहा, "जिस तरह से हम खेल रहे हैं, खिलाड़ियों के लिए लंबे समय तक खुद को प्रेरित रखना और सही मानसिकता में रहना कठिन है। भविष्य में यह अहम भूमिका निभाएगा जहां वर्कलोड और मानसिक स्वास्थ्य पिक्चर में रहेगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आप ग्राउंड पर जा रहे हैं और फिर सीधे कमरे में, इससे आपको खेल से हटने का मौका नहीं मिलता है और आप कहीं बाहर नहीं जा पाते हैं जिससे तरोताजा हो सकें।"

Advertisement

कोहली ने कहा, "लगातार व्यस्त रहना एक बड़ा फैक्टर है जिसे नाकारा नहीं जा सकता है क्योंकि जितनी मेहनत यह टीम कर रही है, आप नहीं चाहेंगे कि खिलाड़ी मानसिक दबाव के कारण ढीले पड़ें।"

एक तरफ जहां भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड में व्यस्त रहेगी, वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस साल जुलाई में श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की टीम भेजने की योजना बना रही है।

इस सीरीज की विस्तृत जानकारी पर काम चल रहा है लेकिन ऐसा समझा जाता है कि जो खिलाड़ी इस सीरीज के लिए जाएंगे उनमें से कुछ टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिनमें शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम के कोच शास्त्री ने भी अलग टीमों के विचार का समर्थन किया है।

 
Advertisement

शास्त्री ने कहा, "इस समय ऐसा हो रहा है क्योंकि मौजूदा स्थिति में यात्रा पर प्रतिबंध है और चीजें सीमित हैं। लेकिन भविष्य में अगर आप खेल को बढ़ाना चाहते हैं, विशेषकर सीमित प्रारूप को तो इस रास्ते जाना ही होगा।"

उन्होंने कहा, "जब आपके पास ऐसे क्रिकेटर हैं और आप टी20 खेल को विश्व में फैलाना चाहते हैं तो आपके पास यही तरीका बचता है। अगर आप ओलंपिक को चार या आठ साल में कराने पर चर्चा करते हैं तो आपको ज्यादा देशों को इसमें शामिल करना होगा।"

कोच ने कहा कि ब्रेक जरूरी है, विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए। चूंकि कुछ दिनों में ज्यादा मुकाबले होने से खिलाड़ी की मानसिक हालत पर असर पड़ सकता है।

Advertisement

शास्त्री ने कहा, "जब आपको छह सप्ताह के अंदर पांच टेस्ट खेलने होते हैं तो यह एक मजाक नहीं है। फिट खिलाड़ी को भी ब्रेक की जरूरत पड़ती है। यह शारीरिक रूप के बजाए मानसिक रूप के लिए ज्यादा जरूरी है। एक ही चीज लगातार करते रहने से आपकी मानसिक हालत पर असर पड़ सकता है और इससे उबरना आसान नहीं है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार