विराट कोहली ने कप्तानी भले ही छोड़ दी हो लेकिन उनके तेवर जस के तस हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 48 रनों की उपयोगी पारी खेली और टीम को जीत दिलवाने में अहम योगदान दिया। हालांकि, जिस तरह वो बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्‍ड ब्रेविस की गेंद पर आउट हुए उसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। डेवाल्‍ड ब्रेविस ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली को आउट कर दिया जिसके बाद किंग कोहली का खून खौल उठा।

दरअसल, विराट कोहली के गुस्से के पीछे की वजह अंपायरिंग थी। 19वें ओवरी की पहली गेंद पर डेवाल्‍ड ब्रेविस ने विराट कोहली को छकाया और गेंद जैसे ही पैड पर लगी बेबी एबी ने जोरदार अपील की और ऑनफील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने विराट को आउट दे दिया। विराट ने बिना किसी देरी के रिव्यू लिया और इशारों-इशारों में कहा कि गेंद और उनके बल्ले से संपर्क हुआ है।

हालांकि,अल्‍ट्राएज में इस बात की पुष्टि ना हो सकी कि गेंद और बल्‍ले के बीच कोई संपर्क हुआ है। विराट कोहली को आउट दिया गया जिसके बाद आगबबूला हुए कोहली ने सबसे पहले गुस्‍से में उन्‍होंने अपना बल्ला मैदान पर मारा और उसके बाद दिल खोलकर गाली दी। विराट ने शानदार 48 रन बनाए थे इसलिए उनके टीम के साथी खिलाड़ी खड़े होकर उनके लिए ताली बजा रहे थे।

लेकिन, गुस्से से लाल विराट डगआउट में जाते-जाते अंत तक बड़बड़ाते रहे और अंपायरिंग पर अपना गुस्सा उतारते हुए नजर आए। विराट कोहली को जिस तरह से आउट दिया गया उसके बाद फैंस का भी गुस्सा फूटा था। बहरहाल, विराट के आउट होने से उनकी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ा और RCB ने बड़ी ही आसानी से MI को 7 विकेट से हरा दिया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार