रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर WPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ये दूसरी बार है जब आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने IPL और WPL में एक दुर्लभ फ्रेंचाइज़ी हैट्रिक पूरी कर ली जिससे वो एक ही समय पर दोनों ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत पर फ्रेंचाइजी के दिल की धड़कन विराट कोहली ने भी इमोशनल रिएक्शन दिया है। कोहली ने आरसीबी की टीम और कप्तान स्मृति मंधाना की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "फिर से चैंपियन। RCB का झंडा ऊंचा लहरा रहा है और ये कुछ ऐसा है जिस पर आप सभी को गर्व हो सकता है। स्मृति और पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। आप लोग इसके हकदार हैं, इसमें कोई शक नहीं। इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें।"

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जिसमें कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा लौरा वोल्वाड्ट ने 25 गेंदों में 44 रन, लिजेल ली ने 30 गेंदों में 37 रन और चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन की तूफानी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत खराब रही र 9 रन के कुल स्कोर पर ग्रेस हैरिस के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मंधाना और वोल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों मे 165 रन की तूफानी साझेदारी की। मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं वोल ने 54 गेंदों में 14 चौकों की बदौलत 79 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत आरसीबी ने 2 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। दिल्ली के लिए चिनेल हेनरी ने 2 विकेट, नंदिनी शर्मा और मिन्नू मणि ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार